Uttarakhand

वाहन दुर्घटनाग्रस्त : तीन की मौत दो घायल

55
×

वाहन दुर्घटनाग्रस्त : तीन की मौत दो घायल

Share this article

देवाल। गुरुवार को थाना देवाल क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), सफेद रंग को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। प्रारंभिक जाँच में प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में निम्न व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—

मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष

बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष

भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष

घायल व्यक्ति—

ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष

खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष

दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

पौड़ी : जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में…

Uttarakhand

ज्योतिर्मठ : बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (बीकेटीसी) की दस्तूर उपसमिति ने तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों के…

Uttarakhand

प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ…

Uttarakhand

स्वदेश दर्शन के तहत 76 परियोजनाएं स्वीकृत, 75 पूरी; स्वदेश दर्शन 2.0 और सीबीडीडी पहल…