Uttar Pradesh

भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल

107
×

भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल

Share this article

मथुरा (उत्तर प्रदेश): यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात रफ्तार का एक और दर्दनाक कहर देखने को मिला। राया क्षेत्र के माइलस्टोन 111 के पास एक प्राइवेट ट्रेवलर बस आगे चल रहे गिट्टी से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार लगभग 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

देर रात 3:30 बजे हुआ हादसा, बस के उड़े परखच्चे

सीओ महावन संजीव कुमार के मुताबिक, यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। बिहार नंबर की एक प्राइवेट बस लखनऊ से सवारियों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन पर चल रहे राजस्थान नंबर के गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में बस पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, एक्सप्रेसवे कर्मी और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी 25 घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

शवों की शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले चारों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात बस ड्राइवर को नींद का झोंका आने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…