Uttarakhand

सीडीओ अभिनव शाह ने की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा, अधिक निक्षय मित्र जोड़ने पर दिया जोर

137
×

सीडीओ अभिनव शाह ने की टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा, अधिक निक्षय मित्र जोड़ने पर दिया जोर

Share this article

देहरादून, 20 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला टीबी फोरम की बैठक आयोजित हुई। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

सीडीओ ने कहा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार मरीजों को निःशुल्क उपचार, पोषण किट एवं प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन स्वेच्छा से निक्षय मित्र बनकर मरीजों को दवा, पोषण और आजीविका संबंधी सहयोग दे सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और निजी अस्पतालों एवं संस्थानों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ अभिनव शाह ने सभी विभागीय अधिकारियों से कम से कम एक-एक टीबी मरीज को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं भी एक मरीज को गोद लेकर सहयोग देने की घोषणा की।

बैठक में टीबी चैंपियनों को सम्मानित भी किया गया। टीबी का सफल उपचार करवा चुकी कविता, कल्पना, मीनाक्षी, नेहा और आयुष ममगाई को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.के. वर्मा ने जानकारी दी कि निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को इलाज के दौरान प्रतिमाह ₹1,000 और इलाज पूरा होने पर ₹5,000 की राशि दी जाती है। देहरादून जिले में लक्ष्य 5,160 मरीजों के उपचार का था, जबकि अब तक 6,408 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। जिले में अब तक 1,764 निक्षय मित्र जुड़े हैं और 401 पंचायतों में से 184 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने हेतु जिला टीबी फोरम का गठन किया गया है, जिसमें सरकारी-अधिकारिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य और अधिवक्ता भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिले के 190 से अधिक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में से केवल 14 ही टीबी उन्मूलन संबंधी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने शेष निजी अस्पतालों को इसमें तत्काल सहयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.के. वर्मा, सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा, प्रोसेस मैनेजर साकेत वासुदेव, एमआरडी मनजीत सिंह, इम्पैक्ट इंडिया, ओएनजीसी, मैक्स, सिनर्जी अस्पताल के प्रतिनिधि और टीबी चैंपियन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…