Entertainment

अभिनेता मोहनलाल को 2023 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

242
×

अभिनेता मोहनलाल को 2023 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

Share this article

नई दिल्ली, 20 सितंबर 2025:
मलयालम अभिनेता मोहनलाल को 2023 के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को इसकी घोषणा की। यह पुरस्कार 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर को प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर अभिनेता को बधाई देते हुए कहा,

“श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों से फैले उनके समृद्ध करियर में उन्होंने मलयालम सिनेमा और थिएटर में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनके सिनेमाई और रंगमंचीय योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”

मोहनलाल का करियर चार दशकों से अधिक समय तक फैला है, जिसमें उन्होंने 400 फिल्मों में काम किया और पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *