Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल

2
×

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत, 14 गंभीर घायल

Share this article

रामगढ़। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक टेंपो ट्रेवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने अब तक 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं, एक व्यक्ति के वाहन में फंसे होने की सूचना है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

इधर, हादसे के बाद मौके से फरार हुए टेंपो ट्रेवलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और वाहन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

बोले-हर श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गोपेश्वर (चमोली)। मायापुर-पीपलकोटी…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मायापुर पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन…