UttarakhandNational

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: देहरादून में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ‘‘भारत माता की जय’’ के जयघोष से गूंजा क्लेक्ट्रेट परिसर

313
×

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: देहरादून में गूंजा देशभक्ति का स्वर, ‘‘भारत माता की जय’’ के जयघोष से गूंजा क्लेक्ट्रेट परिसर

Share this article

देहरादून, 07 नवंबर 2025। आज पूरा देहरादून देशभक्ति के रंग में रंग गया जब राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ।

जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा-निर्देशन में जिला कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की उपस्थिति में ‘‘वंदे मातरम्’’ की गूंज से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कार्मिकों और श्री गोर्वधन सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, सम्मान और एकता का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा रहा है और आज भी राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत रखे हुए है।

अंत में ‘‘भारत माता की जय’’ के जोशीले उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा, जहां हर जुबां पर एक ही स्वर था — “वंदे मातरम्!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…