Uttarakhand

उत्तराखंड : केंद्रीय विद्यालय में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ व ‘लीगल सर्विस डे’ पर जागरूकता शिविर, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली कानून और अधिकारों की सीख

268
×

उत्तराखंड : केंद्रीय विद्यालय में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ व ‘लीगल सर्विस डे’ पर जागरूकता शिविर, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने ली कानून और अधिकारों की सीख

Share this article

“देहरादून में शिक्षा और कानून का संगम: लीगल सर्विस डे व शिक्षा दिवस पर 400 से अधिक विद्यार्थियों ने जाना अपने अधिकार”

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशन में आज 11 नवंबर 2025 को एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन केंद्रीय विद्यालय (अपर कैंप), गढ़ी कैंट, देहरादून में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डुँगराकोटी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, बालकों के अधिकार और शिक्षा का अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में नशा और साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए जागरूक रहना जरूरी है।

श्रीमती डुँगराकोटी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा हथियार है, जो हर बच्चे को सशक्त बनाता है।” इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या विदुषी नैथानी, कॉर्डिनेटर श्री जगदीश पांडे, संचालिका अवंतिका दुबे और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्री उमेश्वर सिंह रावत उपस्थित रहे। इस जागरूकता शिविर में 400 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…