Uttarakhand

देहरादून में फूटा फरियादियों का सैलाब! 146 शिकायतों पर चला ताबड़तोड़ एक्शन—बेसहारा बुजुर्ग को मिली 25 हजार की मदद, प्रताड़ित वरिष्ठ नागरिकों के केस दर्ज, अवैध कब्ज़ों पर सख्त निर्देश

340
×

देहरादून में फूटा फरियादियों का सैलाब! 146 शिकायतों पर चला ताबड़तोड़ एक्शन—बेसहारा बुजुर्ग को मिली 25 हजार की मदद, प्रताड़ित वरिष्ठ नागरिकों के केस दर्ज, अवैध कब्ज़ों पर सख्त निर्देश

Share this article

देहरादून, 17 नवंबर 2025। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर आयोजित जनता दर्शन आज फरियादियों की भीड़ से खचाखच भरा दिखा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में लगाए गए इस दरबार में 146 लोग अपनी समस्याओं के समाधान की आस में पहुंचे, और प्रशासन ने कई मामलों में मौके पर ही त्वरित फैसले सुनाए।

सबसे मार्मिक मामला था 60 वर्षीय बेसहारा हरदीप कौर का, जिनका घर आपदा में तबाह हो गया। ना कोई सहारा, ना परिवार—अपना गुजारा चलाने के लिए मदद की पुकार पर प्रशासन ने तुरंत राहत दी और राइफल क्लब फंड से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।

वहीं 70 वर्षीय अमर देवी, जो बेटे और बहू की प्रताड़ना से त्रस्त थीं, उन्होंने जब रोते हुए अपनी कहानी सुनाई तो CDO ने तुरंत सीनियर सिटीजन सेल में वाद दर्ज कराने के आदेश दिए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके।

84 वर्षीय चंडी प्रसाद लखेडा ने पड़ोसी द्वारा भूमि कब्जा और उत्पीड़न की शिकायत की, जिस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मुकदमा दर्ज कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।

जनता दर्शन में कई समाजिक और स्थानीय समस्याएँ भी सामने आईं—
• आर्या नगर की प्रिया वर्मा, जो अपने दिव्यांग बेटे की देखभाल करते हुए रोजगार चाहती थीं, को समाज कल्याण और उद्योग विभाग द्वारा सहायता का आश्वासन मिला।
• राजेंद्र कुमार और दिनेश कुमार की आर्थिक सहायता पर जांच कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
• अल्फा टावर अपार्टमेंट्स की शिकायतों पर अवैध पार्किंग, वर्कशॉप और असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के आदेश हुए।
• झांझरा स्थित चैरिटेबल ट्रस्ट के अवैध अतिक्रमण पर SDM विकासनगर को 1 सप्ताह में निस्तारण करने को कहा गया।
• नत्थनपुर वार्ड-95 और सरस्वती विहार क्षेत्र की अवैध तोड़फोड़ और कब्ज़ों की शिकायतों पर MDDA और नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
• चकराता के पिंगवा लिंक रोड की मरम्मत से लेकर जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा तक हर मुद्दे पर अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लिया।
• बद्रीश कॉलोनी के 50 परिवारों की बिजली-पानी की समस्या पर तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
• NH अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान में देरी पर भी शीघ्र कार्रवाई का निर्देश जारी हुआ।

जनता दर्शन में उपस्थिति—SDM अपूर्वा सिंह, SDM कुमकुम जोशी, SDM विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की त्वरित सुनवाई और मौके पर कार्रवाई ने जनता में एक नया भरोसा जगाया—“समस्या लेकर आएंगे, समाधान लेकर जाएंगे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां…

Uttarakhand

पौड़ी : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और जनसेवा वितरण को मजबूत…