Uttarakhand

“प्रशासन की मिसाल: डीएम सविन बंसल के बेटे का जन्मदिन भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों के बीच सेलिब्रेट”

140
×

“प्रशासन की मिसाल: डीएम सविन बंसल के बेटे का जन्मदिन भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों के बीच सेलिब्रेट”

Share this article
Screenshot

देहरादून में आज का दिन संवेदनशीलता और खुशियों की अनूठी मिसाल बन गया, जब जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के बड़े पुत्र मास्टर सनव बंसल ने अपना 8वां जन्मदिन भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से मुक्त किए गए बच्चों के साथ मनाया। आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर साधुराम में आयोजित इस सेलिब्रेशन ने न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि प्रशासन और समाज के बीच की स्टेटस वाली खाई को भी पाट दिया।

सनव, सिविक और उनकी माता श्रीमती सुरभि बंसल जब सेंटर पहुंचे तो बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों ने कागज से बने गुलदस्ते और हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स के साथ सनव का स्वागत किया। इसके बाद मास्टर सनव ने बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां बांटी और सभी ने मिलकर खेल, मस्ती और म्यूजिक के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

सेंटर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बताया कि ऐसे अवसर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज से जुड़ने का अवसर देते हैं। इंटेंसिव केयर सेंटर में वे बच्चे रहते हैं जिन्हें भिक्षावृत्ति, बालश्रम या सड़क की कठिन परिस्थितियों से रेस्क्यू किया गया है। यहां उन्हें सुरक्षित वातावरण, नियमित पढ़ाई, व्यक्तित्व विकास और काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाती है।

जिला प्रशासन के इस प्रयास से अब तक 103 बच्चों को “माइंड रिफॉर्म” कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते हुए स्कूल भेजा जा चुका है तथा 50 और बच्चे स्कूल में दाखिले के लिए तैयार हैं। योग, संगीत, खेल और लाइफ-स्किल्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के संपूर्ण विकास पर फोकस किया जा रहा है।

डीएम परिवार का यह कदम साबित करता है कि संवेदनशीलता, समानता और मानवता की भावना ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया यह जन्मदिन हर दिल को छू लेने वाला बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…