Uttar Pradesh

15वें महाकौथिग का हुआ रंगारंग समापन

151
×

15वें महाकौथिग का हुआ रंगारंग समापन

Share this article
नोएडा (गौरव गोदियाल)। नोएडा स्टेडियम में बीते 7 दिनों से चले रहे 15वें महाकौथिग मेले का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया । अंतिम दिन जहां सुबह के सत्र में कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गयी । वहीं शाम के सत्र मे लोक गायिका कल्पना चौहान, लोक गायक रोहित चौहान तथा लोक गायिका हेमा भैंसोड़ा के गीतों की धूम रही ।
शाम के सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुमार रावल, डीजीएम नोएडा ऑथोरिटी ने दीप प्रज्वलित कर किया । उसके बाद रोहित चौहान ने छोरी चंद्रा ज्यादा न शरमौ.., धन सिंह की गाड़ी,.., बाँद सुषमा… जैसे एक से बढ़कर एक हिट गीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया । वहीं स्वर कोकिला कल्पना चौहान ने मन लगी गे मेरु पिंगली साड़ी मा.. , मारी जालू मैरा, गढ़वाल मा बाघ लग्यु चा…, बेडु पाको बरामसा..जैसे सुपरहिट गीतों से समा बांध दिया । 7 दिनों तक चले महाकौथिग मेले मे करीब ढाई से तीन लाख लोगों की भीड़ रही । कार्यक्रम के अंतिम दिन महाकौथिग की पूरी टीम का मंच पर सम्मान किया गया ।
15वें महाकौथिग मेले के अंतिम दिन सुबह का सत्र कीर्तन मंडली प्रतियोगिता के नाम रहा। गुरुवार को सातवें एवं अंतिम दिन सुबह के सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीषा सिंह डीसीपी साइबर क्राइम, नोएडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद विधिवत रूप से सुबह के सत्र के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर उन्होंने महाकौथिग के शानदार आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज मुझे नोएडा में महाकौथिग के मंच पर जागेश्वर धाम के दर्शन करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है ।
उन्होंने उत्तराखंडी खान-पान एवं परिधानों की दिल खोलकर प्रशंसा की । सुबह मुख्य रूप से उतराखंडी भजन कीर्तन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें 15 टीमों की 180 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में मुख्य जज की भूमिका मे पूनम बछेती तथा लोक गायिका स्वर कोकिला कल्पना चौहान रही । प्रतियोगिता के दौरान सभी 15 टीमों ने उत्तराखंड के भजनों कीर्तनों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की । प्रतियोगिता में एकता कीर्तन मंडली तुगलकाबाद दिल्ली की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं माँ नंदा सुनंदा कीर्तन मंडली मयूर विहार दिल्ली को दूसरा स्थान मिला जबकि उत्तराखंड पहाड़ी बाँद कीर्तन मंडली को तीसरा स्थान मिला । कार्यक्रम में मंच का संचालन आयुषी जुयाल ने किया ।
इस अवसर पर  महाकौथिग के मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान, संस्थापक कल्पना चौहान, चेयरमैन आदित्य घिल्डियाल, अध्यक्ष हरीश असवाल, संयोजिका इंद्रा चौधरी, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, सत्येंद्र नेगी, नीरज रावत समेत समस्त महाकौथिग टीम उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

सहारनपुर : सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शनिवार सुबह…

Uttar Pradesh

अयोध्या। राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पूर्व एयर मार्शल…

Uttar Pradesh

अयोध्या/लखनऊ। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले की…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर/देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा 14 अगस्त 2026 को मेरठ…

Uttar Pradesh

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए अंतिम चयन…