Uttar Pradesh

NH पर घने कोहरे में भीषण हादसा : दो की मौत, 10 घायल

197
×

NH पर घने कोहरे में भीषण हादसा : दो की मौत, 10 घायल

Share this article

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुसाफिरखाना नगर के मंगलम स्कूल के निकट घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

हादसा सुबह के समय हुआ, जब दृश्यता बेहद कम होने के कारण चार ट्रक, एक कार और हरदोई डिपो की जनरथ बस आपस में टकरा गईं। घटना अमेठी रोड के ओवरब्रिज के पास हुई, जहां घना कोहरा पूरे इलाके में छाया हुआ था।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर तीन हाइड्रा और चार जेसीबी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अतुल सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया और तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घने कोहरे में वाहनों की स्पीड लिमिट का पालन न करने को मुख्य वजह बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…