Uttar Pradesh

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

204
×

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक और टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

Share this article

प्रयागराज : प्रयागराज-रीवा हाईवे पर गुरुवार तड़के करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भयानक टक्कर में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी मृतक और घायल श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। वे रामलला के दर्शन कर अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के समय टेम्पो ट्रैवलर में करीब 16 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही थाना पूराकलंदर पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल (स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल) पहुंचाया गया, जहां दो घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु कारित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक की नींद झपकने से यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…