Uttar Pradesh

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

182
×

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

Share this article

लखनऊ : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री को एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से मांग की गई कि लखनऊ और फतेहपुर में स्थित BKTC की लगभग 86,477 वर्ग फीट की अनुपयोगी संपत्तियों को उत्तर प्रदेश सरकार अपने अधिकार में ले ले (विनिमय) और इसके बदले मंदिर समिति को हरिद्वार, ऋषिकेश या देहरादून में भूमि उपलब्ध कराए। अध्यक्ष ने बताया कि दूरी और देखरेख के अभाव में इन संपत्तियों पर भू-माफियाओं की नजर है, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। विदित हो कि इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार…

Uttar Pradesh

भाजपा सांसद और पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल…

Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड…

Uttar Pradesh

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के…