Uttarakhand

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

159
×

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश

Share this article

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से अपने निम्बूचौड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैस एक आवश्यक (एसेंशियल) कमोडिटी है और इसकी उपलब्धता आम जनता के लिए सुचारु रूप से बनी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्जन जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी निवेदन किया कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं (पैनिक) नहीं। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और गैस आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…