Uttarakhand

चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है

53
×

चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा – भारतीय सेना में आपका स्वागत है

Share this article

सीएम धामी ने तिलक लगा कर शुभ कामनाएं दी

हल्द्वानी  : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी आगमन पर उस समय गौरवान्वित हुए जब देवभूमि उत्तराखंड से चयनित 112 से अधिक अग्निवीरों ने भारत माता के जय घोष के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने मौजूद सभी चयनित अग्निवीरों से कहा भारत मां की रक्षा के लिए आ रहे आप सभी का भारतीय सेना में स्वागत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतीक स्वरूप चयनित अग्निवीरों को तिलक लगाया और मां भारती की रक्षा के लिए जाने के लिए शुभ कामनाएं दी।

ये चयनित अग्निवीर,यूथ फाउंडेशन में अभ्यास करके सेना में जा रहे है। इस अवसर पर मौजूद यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि इस बार उनके 752 कैंडिडेट्स में से 710 का चयन अग्निवीर भर्ती में हुआ है। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मोटिवेशन से यूथ फाउंडेशन उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण देता है। लिखित एवं शारीरिक परीक्षाओं का अभ्यास कराता है। उन्होंने अवगत कराया कि अभी तक 15 हजार से अधिक युवाओं को सेना, अर्धसैनिक बल,पुलिस आदि में राष्ट्र सेवा के लिए भेजा जा चुका है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल कोठियाल के राष्ट्र सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की और चयनित अग्निवीरों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। उल्लेखनीय है कि कर्नल अजय कोठियाल एवरेस्ट विजेता और सेना के विशिष्ट पदकों से सम्मानित रह चुके है और केदारनाथ आपदा के बाद केदारनगरी के पुनर्निर्माण के लिए उनकी सेवाओं को सराहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग हो रही…