Uttarakhand

उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम

131
×

उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम

Share this article

अल्मोड़ा: स्याल्दे विकासखंड के देघाट क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां 30 साल के लंबे इंतजार के बाद एक महिला का अपने पति से मिलन हुआ। इस अनोखे पल को देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

ग्राम चक केलानी निवासी महिपाल सिंह रजवार वर्ष 1995 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। उस समय वह अपनी पत्नी मीना देवी, ढाई माह की नवजात बेटी और परिवार को पीछे छोड़ गए थे। परिजन उनके लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन साल दर साल बीतते गए और महिपाल घर नहीं लौटे।

तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद जब महिपाल सिंह रजवार सकुशल घर पहुंचे, तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पत्नी मीना देवी ने जैसे ही अपने पति को देखा, उनकी आंखें भर आईं और गला रुंध गया। पति भी भावुक हो उठा और कुछ बोल नहीं पाया, मानो उसे अपनी गलती का एहसास हो गया हो।

महिपाल के लौटने की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद उन्हें देखने और मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह मिलन न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए एक भावुक क्षण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई…

Uttarakhand

पोखड़ा: विकासखंड पोखड़ा मुख्यालय स्थित कृष्णमोहन चौक एवं शिव मंदिर आईटीआई पोखड़ा में 27 अगस्त…

Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में सतत और व्यवहारिक शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास को गति देने के…