Uttarakhand

बसंतोत्सव को लेकर प्रशासन व पालिका ने कसी कमर 

30
×

बसंतोत्सव को लेकर प्रशासन व पालिका ने कसी कमर 

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। आखिरकार नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बसंतोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 21 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाली बसंतोत्सव को यादगार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर पालिका गोपेश्वर के तत्वाधान में नौ सालों बाद होने जा रहे बसंतोत्सव को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की।  उन्होंने मेले के दौरान नगर की स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने पर जोर दिया। नगर की यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए पुलिस उपाधीक्षक को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को कहा गया। मेले के दौरान विभागीय स्टॉलों के साथ ही स्थानीय उत्पादकों, महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाने पर बल देते हुए कहा गया है कि इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

पालिकाध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पदों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। बताया कि स्थानीय लोक कलाकारों, प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार तथा सांस्कृतिक दलों की ओर से बसंतोत्सव में भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में बॉलीवुड तथा इंडियन आइडियल शो से जुड़े कलाकारों की भागीदारी भी होगी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जीवंत रखने के लिए बसंतोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि बसंतोत्सव की तैयारी बैठक में प्राप्त सुझावों को अमल में लाकर मेले को भव्य व दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा हर रोज अलग-अलग मुख्य अतिथि भी आमंत्रित किए जाएंगे। व्यापारियों ने भी बसंतोत्सव के लिए सहयोग का भरोसा दिया। बाहर से आने वाले व्यापारी एक निश्चित अवधि तक ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने गतंव्य को चले जाएंगे। इस तरह कहा जा सकता है कि नौ सालों बाद आयोजित होने जा रहे बसंतोत्सव नगरवासियों की निगाहें टिक गई हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, सीएमओ डा. अभिषेक गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की महत्वपूर्ण बजट बैठक आज मंगलवार को देहरादून स्थित…

Uttarakhand

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं…