Uttarakhand

देहरादून में धूमधाम से मना ऑडिट दिवस-2025! चित्रकला से वॉकथॉन तक—29 नवम्बर तक चलेगी जागरूकता की बड़ी मुहिम

166
×

देहरादून में धूमधाम से मना ऑडिट दिवस-2025! चित्रकला से वॉकथॉन तक—29 नवम्बर तक चलेगी जागरूकता की बड़ी मुहिम

Share this article

देहरादून, 16 नवम्बर 2025। देहरादून में आज ऑडिट दिवस-2025 का भव्य आयोजन किया गया, जहां भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के तीनों कार्यालयों ने एक साथ मिलकर सुशासन और पारदर्शिता की इस परंपरा को शानदार तरीके से मनाया। इसी के साथ 16 से 29 नवम्बर तक चलने वाली ऑडिट जागरूकता गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत भी कर दी गई, जो शहर में उत्साह का केंद्र बनी हुई है।

इस वर्ष का आयोजन इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसे देश के सर्वोच्च लेखापरीक्षा संस्थान—भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के योगदान और उनके गौरवशाली इतिहास को सम्मानित करने के उद्देश्य से समर्पित किया गया है।

मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित CAG मुख्यालय में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने की। देहरादून से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज़ आलम, तथा महालेखाकार (लेखापरीक्षा) उत्तराखण्ड श्री संजीव कुमार ने भाग लिया। देहरादून के कार्यालयों के सभी कार्मिकों ने इस समारोह को ऑनलाइन जुड़कर देखा।

ऑडिट दिवस के तहत देहरादून में चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कार्यशालाएं, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पर संगोष्ठियाँ, एक वॉकथॉन, ऑडिट मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कौलागढ़ स्थित ऑडिट भवन इस पूरे आयोजन का केंद्र बना हुआ है।

इस 14-दिवसीय अभियान का लक्ष्य न केवल ऑडिट की महत्ता को जनसामान्य तक पहुँचाना है, बल्कि हितधारकों से जुड़ाव को मजबूत करना भी है। पारदर्शी शासन व्यवस्था में ऑडिट की भूमिका को और सशक्त करने के लिए यह कार्यक्रम व्यापक जनभागीदारी को प्रेरित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…