Uttarakhand

बेरोजगार युवतियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शुरू

55
×

बेरोजगार युवतियों को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शुरू

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। एसबीआई आरसेटी की ओर से ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूह और बेरोजगार युवततियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 35 दिवसीय ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। आरसेटी के निदेशक मनोहर असवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण संकाय सदस्य (समन्वयक) मुन्नी पंवार एवं मास्टर ट्रेनर दीपा गैरोला की ओर से दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से स्वरोजगार को बढावा मिलेगा और बेरोजगार युवतियों की आर्थिकी में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को स्वयं के रोजगार को संचालित करने के लिए बैंक से भी समन्वय करवाया जाएगा। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए संस्थान से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

उत्तराखण्ड में अप्रैल माह से शुरु होगा विशेष गहन पुनरीक्षण देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट की…