Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने सुखवंत सिंह के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

41
×

मुख्यमंत्री धामी ने सुखवंत सिंह के परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

Share this article

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्वर्गीय सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया। बातचीत के दौरान दिवंगत किसान के पिता एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा कुमाऊँ आयुक्त को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक घटना में संवेदनशीलता, तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पांच दिवसीय बजट…

Uttarakhand

देहरादून : ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर LPG (रसोई गैस) की आपूर्ति प्रभावित…