Uttarakhand

खेल में बच्चों का सुनहरा भविष्य – सांसद बलूनी

57
×

खेल में बच्चों का सुनहरा भविष्य – सांसद बलूनी

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। सांसद खेल महोत्सव 2025 के टेबल टेनिस खेल का संसदीय क्षेत्र स्तर पर समापन गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि खेल में बच्चों का सुनहरा भविष्य है। सांसद बलूनी ने कहा कि  पहाड़ी परिवेश के बच्चे बहुत प्रतिभावान होते हैं। यदि बच्चों को सही समय से उनके रुचि के अनुरूप खेलों में प्रतिभा कराया जाए और बच्चों को खेलने के लिए सभी सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो बच्चे राष्ट्रमंडल खेलों एवं ओलंपिक खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं। कहा कि वर्तमान समय में जनपद चमोली के अनेकों बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभा कर स्थान प्राप्त कर रहे हैं। वह हम सबके लिए गर्व का विषय है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। कहा कि गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में खेलों से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी उनका निदान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।  टीटी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सांसद अनिल बलूनी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्वार्घ्ल, जिला सह प्रभारी महावीर सिंह पंवार, प्रदेश मंत्री सतीश लखेडा, संयोजक सांसद खेल महोत्सव मुकेश कोली, पूर्व विधायक बद्रीनाथ राजेंद्र भंडारी, सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला क्रिडाधिकारी मोहित सिंह, जिला प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रश्मि बिष्ट, महामंत्री विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने की संबंधित अधिकारियों के साथ की…

Uttarakhand

हल्द्वानी :  हल्द्वानी की चर्चित व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने शनिवार शाम को फेसबुक पर लाइव…