Uttarakhand

देहरादून में शीतलहर अलर्ट: जिला प्रशासन ने शुरू की बचाव तैयारियां, अलाव, कंबल और एडवांस राशन की व्यवस्था

104
×

देहरादून में शीतलहर अलर्ट: जिला प्रशासन ने शुरू की बचाव तैयारियां, अलाव, कंबल और एडवांस राशन की व्यवस्था

Share this article

देहरादून, 29 नवंबर 2025 – तेज़ गिरते तापमान और बढ़ती शीतलहर को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने एनआईसी सभागार में शीतलहर तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बर्फबारी, पाला और कोहरे के खतरों से निपटने के लिए दूरदराज़ इलाकों में एडवांस राशन सप्लाई, बिजली-पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने और राहत सामग्री की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड और चौक चौराहों पर रात्रि में अलाव जलाने की व्यवस्था करने के साथ बेघरों के लिए रैन बसेरों में गद्दे, कंबल और हीटर की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई। इसके साथ ही आपात परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण डाटा तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और बर्फवारी प्रभावित सड़कों पर पर्याप्त मैनपावर एवं मशीनरी रखी जाएगी। दूरस्थ गांवों में खाद्यान्न का अग्रिम वितरण किया जाएगा। तहसील और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम और आपातकालीन संचालन केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। निराश्रित पशुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में एसडीएम, एसीएमओ, सीईओ, डीएसओ, सीवीओ और सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शीतलहर में जन सुरक्षा सर्वोपरि है और हर स्तर पर बचाव एवं राहत तैयारियां पूरी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…