Uttarakhand

घंटाघर की धड़कन फिर हुई तेज़! जिला प्रशासन ने कराया देहरादून की पहचान का ‘स्पेशलिस्ट ट्रीटमेंट’

270
×

घंटाघर की धड़कन फिर हुई तेज़! जिला प्रशासन ने कराया देहरादून की पहचान का ‘स्पेशलिस्ट ट्रीटमेंट’

Share this article

देहरादून की शान और पहचान माने जाने वाले घंटाघर की धड़कन एक बार फिर से चल पड़ी है! लंबे समय से बार-बार रुक रही घड़ी की सुई और गलत समय दिखाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने खुद आगे आकर इसके “विशेषज्ञ उपचार” का बीड़ा उठाया। जिला प्रशासन ने चेन्नई की नामी इंडियन क्लॉक्स फर्म को यह जिम्मेदारी सौंपी, जिसने घंटाघर की पुरानी और खराब हो चुकी वायरिंग, जीपीएस सिस्टम, लाउडस्पीकर और बैल को पूरी तरह बदल दिया।

अब आधुनिक तकनीक से सजी यह ऐतिहासिक घड़ी एक बार फिर पूरे देहरादून की धड़कन बन गई है। शहर के बीचोंबीच स्थित घंटाघर अब न केवल सही समय बताएगा बल्कि नई चमक के साथ देहरादून की विरासत को नई ऊर्जा भी देगा।
इससे पहले जिला प्रशासन ने घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य को पूरा कराया था, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा जनता को समर्पित किया गया था। अब तकनीकी सुधार के बाद यह “देहरादून की घड़ी” एक बार फिर शहर की रफ्तार के साथ चल पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…