Uttarakhand

डीएम सविन बंसल की सख्ती से हिल गया सिस्टम -“फर्जीवाड़े पर बुलडोजर” वेतन जब्त, FIR दर्ज

1280
×

डीएम सविन बंसल की सख्ती से हिल गया सिस्टम -“फर्जीवाड़े पर बुलडोजर” वेतन जब्त, FIR दर्ज

Share this article

देहरादून, 16 अक्टूबर 2025:
देहरादून ज़िले में फर्जी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के खिलाफ ज़िला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने राशन और आयुष्मान कार्ड सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है।

अब तक 3600 राशन कार्ड और 10,000 फर्जी आयुष्मान कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। वहीं क्लेमेंटाउन, सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर, ऋषिकेश, कालसी और त्यूनी जैसे क्षेत्रों में सत्यापन की धीमी प्रगति पर पूर्ति निरीक्षकों, एआरओ और एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 30 अक्टूबर तक 60% सत्यापन नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का वेतन जब्त किया जाएगा और प्रतिकूल प्रविष्टि (adverse entry) दी जाएगी। जिलाधिकारी ने चेताया – “राशन और आयुष्मान कार्ड का लाभ सिर्फ पात्र परिवारों को मिलेगा, अपात्रों को नहीं बख्शा जाएगा।”

प्रशासन के अनुसार जिले में 383352 राशन कार्ड धारकों में से 156815 कार्डों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जो कुल 40.91% है। वहीं ई-केवाईसी प्रक्रिया भी चल रही है ताकि कार्ड धारकों का डेटा डिजिटल रूप से सत्यापित हो सके।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले माह एक संगठित गिरोह के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बैठक में एसडीएम अपूर्वा सिंह, सीएमओ डॉ एमके शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…