UttarakhandNational

देहरादून में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आगाज़! सीएम धामी बोले – बनेगा खेलों का हब उत्तराखंड, जल्द खुलेंगी 23 नई खेल अकादमियां

233
×

देहरादून में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आगाज़! सीएम धामी बोले – बनेगा खेलों का हब उत्तराखंड, जल्द खुलेंगी 23 नई खेल अकादमियां

Share this article

देहरादून के तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में कई बड़े ऐलान हुए। सीएम धामी ने घोषणा की कि उत्तराखंड में जल्द ही 23 नई खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी, जो राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में आयोजित हो रहा “सांसद खेल महोत्सव” गाँव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को आगे लाने का अभियान है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव “फिट इंडिया – स्पोर्ट्स इंडिया – स्ट्रॉन्ग इंडिया” के संकल्प को साकार करने के लिए एक बड़ा मंच है, जो पारंपरिक और स्थानीय खेलों को भी नया जीवन देगा।

सीएम धामी ने गर्व से कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 103 पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जिससे प्रदेश खेल मानचित्र पर चमक उठा है। उन्होंने बताया कि “स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान” के तहत 8 प्रमुख शहरों में अकादमियां खोली जाएंगी, जहाँ हर साल 920 एथलीट और 1000 खिलाड़ी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण लेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हल्द्वानी में प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नई खेल नीति, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना लागू की गई हैं। इसके अलावा, अब खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% खेल कोटा और “उत्तराखंड खेल रत्न” व “हिमालय खेल रत्न” पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने घोषणा की कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्टनिर्माण के लिए वे अपनी सांसद निधि से धनराशि देंगे। साथ ही विद्यालय के मेस में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के मिशन में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और खेल इस अभियान की मज़बूत कड़ी हैं।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजानदास, मेयर सौरभ थपलियाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…