Uttarakhand

बहुद्देशीय शिविर में 34 शिकायतों का निस्तारण

35
×

बहुद्देशीय शिविर में 34 शिकायतों का निस्तारण

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग ब्लॉक के सिमली में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में विभिन्न प्रकार की 45 शिकायतें दर्ज हुई। इसमें से 34 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ज्न-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिमली में सैनिक कल्याण व आयुष एवं आयुष शिक्षा के सचिव और जनपद के प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने 45 शिकायतें दर्ज की। इसमें से 34 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से 36,आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 39 और होम्योपैथिक विभाग की ओर से 35 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के 25 आवेदनों का सत्यापन किया।

शिविर के दौरान जिलाधिकारी गौरव कुमार ने न्यू डिम्मर पेयजल योजना को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करते साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों की जांच कर त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी सचिव ने सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए पत्राचार कर समय से समस्याओं के समाधान करवाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा कुकरेती को वर्ष 2026 के नेशनल…

Uttarakhand

शिकायत पर तुरंत गांव पहुंचीं जिलाधिकारी, पेयजल समस्या का मौके पर समाधान पौड़ी : सरकार…

Uttarakhand

हरिद्वार : उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हरिद्वार के बैरागी कैंप पर आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी…

Uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल के बीते चार साल में प्रदेश…