Uttarakhand

आपदा प्रभावितों संग ज़मीन पर बैठे डीएम सविन बंसल, ग्रामीणों का दर्द बांटते हुए किया सामूहिक भोजन

104
×

आपदा प्रभावितों संग ज़मीन पर बैठे डीएम सविन बंसल, ग्रामीणों का दर्द बांटते हुए किया सामूहिक भोजन

Share this article

देहरादून।
आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों के बीच जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने मानवीय संवेदना और प्रशासनिक तत्परता का अद्भुत उदाहरण पेश किया। शनिवार को डीएम सविन बंसल ने जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों—फुलेत, छमरोली, सिमयारा और क्यारा—का दौरा किया।

भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों ने आग्रह किया कि जिलाधिकारी उनके साथ भोजन करें। ग्रामीणों के अनुरोध को मानते हुए डीएम बंसल जमीन पर बैठकर प्रभावित परिवारों के साथ सामूहिक भोजन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

डीएम ने घोषणा की कि जल्द ही गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा, जहां ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जाएगा। उन्होंने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि सभी मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को शीघ्र सुचारू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री और सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत और पुनर्वास कार्य चलाए जा रहे हैं और अधिकारी-कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…