Uttarakhand

डीएम बंसल ने वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजना में फूंकी जान, भंडारीबाग ओवरब्रिज पर फिर दौड़ेगी रफ्तार

60
×

डीएम बंसल ने वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजना में फूंकी जान, भंडारीबाग ओवरब्रिज पर फिर दौड़ेगी रफ्तार

Share this article

देहरादून, 26 सितम्बर 2025 :
भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना को लेकर देहरादूनवासियों को जल्द बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वर्षों से अधूरी पड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर अब कार्यों में तेजी आ रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य को तेज़ गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि “भंडारीबाग आरओबी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है, और किसी भी प्रकार की लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

नोडल अधिकारी नियुक्त, क्लोज मॉनिटरिंग शुरू

परियोजना की नियमित निगरानी के लिए एसडीएम सदर और लोनिवि के एक्सियन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी रेलवे विभाग से समन्वय बनाकर गार्डर ब्रिज की प्लेसमेंट सहित सभी कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं भी परियोजना की प्रगति पर नजर रखेंगे।

जनहित से जुड़ी है परियोजना

भंडारीबाग आरओबी प्रोजेक्ट का उद्देश्य सहारनपुर रोड पर यातायात दबाव को कम करना और रेसकोर्स चौक को भंडारीबाग से जोड़ना है। इससे प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

धीमी गति पर नाराज हुए डीएम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कार्य की गति धीमी है, जिस पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि “विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लापरवाही क्षम्य नहीं है।”

अब जबकि प्रशासन ने कमान संभाल ली है, शहरवासियों को उम्मीद है कि यह अधूरा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होकर यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…