Uttarakhand

सुबह 5:30 बजे डीएम सविन बंसल ने मारा औचक दौरा! पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, एफआरआई में मचा हड़कंप

255
×

सुबह 5:30 बजे डीएम सविन बंसल ने मारा औचक दौरा! पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, एफआरआई में मचा हड़कंप

Share this article

देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल बुधवार तड़के सुबह 5:30 बजे एफआरआई परिसर पहुंच गए। अचानक हुई इस औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए 24×7 कार्यों की मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए थे। डीएम बंसल ने स्थल पर पहुंचकर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के साथ सजाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण होना चाहिए ताकि राज्य स्थापना दिवस का यह रजत जयंती उत्सव ऐतिहासिक रूप में यादगार बन सके।

एफआरआई परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। डीएम का यह तड़के निरीक्षण बताता है कि इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन कोई भी चूक नहीं चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…