Uttarakhand

सनसनीखेज़ खबर : शराबी पति की दरिंदगी — पत्नी और बेटी को जलाने का प्रयास, व्यथित हेमलता ने डीएम सविन बंसल से लगाई गुहार

412
×

सनसनीखेज़ खबर : शराबी पति की दरिंदगी — पत्नी और बेटी को जलाने का प्रयास, व्यथित हेमलता ने डीएम सविन बंसल से लगाई गुहार

Share this article

“शराबी पति की हैवानियत: पत्नी और 10 साल की बेटी को जलाने की कोशिश, डीएम से हेमलता ने लगाई जान की गुहार”

देहरादून। इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अद्वैसैनिक बल में कार्यरत एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी और 10 वर्षीय बेटी को जलाने और तेजाब डालने का प्रयास किया। व्यथित और भयभीत पत्नी हेमलता ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर पति से जान की सुरक्षा और जीवनयापन खर्चा दिलाने की गुहार लगाई।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई और संबंधित अधिकारी को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। बताया गया है कि आरोपी पति रोजाना शराब पीकर घर में उत्पात मचाता है और परिवार पर अत्याचार करता है।

जिलाधिकारी कार्यालय में हाल के दिनों में ऐसे कई घरेलू हिंसा के मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे अपने ही परिजनों से प्रताड़ित हो रहे हैं। प्रशासन ने अब तक 110 से अधिक ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की हैं और इन सभी मामलों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

जनता दर्शन में भी रोजाना 5-7 ऐसे प्रकरण सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर उजागर हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि “ऐसे मामलों में किसी भी महिला या परिवार को न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…