Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, यूनिटी मार्च से गूंजा देहरादून — नशा मुक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प

640
×

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि, यूनिटी मार्च से गूंजा देहरादून — नशा मुक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का लिया संकल्प

Share this article

देहरादून, 31 अक्टूबर 2025 — लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देहरादून का घंटाघर आज एकता और देशभक्ति के रंगों में रंग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर “यूनिटी मार्च वॉकथॉन” का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रसर होने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के निर्माता सरदार पटेल के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में सरदार पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ घोषित किया गया, जो उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले में 8 से 10 किलोमीटर की वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इन आयोजनों को नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम, और आत्मनिर्भर भारत जैसे सामाजिक अभियानों से जोड़ा गया है ताकि समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। युवाओं से उन्होंने अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करें।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने घोषणा की कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 16 नवंबर तक देहरादून, डोईवाला और विकास नगर में भव्य एकता पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है, और इसके लिए हर नागरिक को एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…