Uttarakhand

मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण

27
×

मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण

Share this article

​चमोली : जनपद के पौराणिक और ऐतिहासिक तीर्थ बैरासकुंड में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नेगी और पूर्व प्रधान (मटई) प्रभात पुरोहित समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें इस धार्मिक उत्सव में सम्मिलित होने का सप्रेम निमंत्रण दिया। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मेले की ऐतिहासिक महत्ता और जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के मुखिया की उपस्थिति से इस प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन व विकास की संभावनाओं को नया विस्तार प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की महत्वपूर्ण बजट बैठक आज मंगलवार को देहरादून स्थित…

Uttarakhand

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं…