Uttarakhand

भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे

1
×

भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे

Share this article

कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एंकरिंग से हुई, जिसका संचालन रूपाक्षी और आफरीन नाम की छात्राओं द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो.पी. एस. राणा ने अपनी प्रेरणादायक स्पीच दी और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लैब टैक्निशियन की स्वास्थ में भूमिका की सराहना की व सभी को लैब टैक्निशियन दिवस की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न मॉडल और प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए। धीरज ने डीएनए मॉडल प्रस्तुत किया, जबकि मंदीप ने COVID-19 पर अपने मॉडल की प्रस्तुति दी। इसके अलावा सोनम ने PCR तकनीक के महत्व को समझाया। इस अवसर पर बीएमएलटी छात्रों द्वारा लोगों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक बेहतरीन नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। साथ ही बीएमएलटी के छात्र गुलमस्तान ने एक सुंदर कविता प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में डीन डॉ. एस. सरवानन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण कुमार और लॉ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डॉ. ए. के. शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्रों को अपने प्रेरणादायक संदेश दिए और उनके प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में निहारिका मैम ने भी अपनी स्पीच के माध्यम से मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रुचि, फरहत, इतिका, जितेंद्र और शुश्रुत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अंत में हेड ऑफ डिपार्टमेंट श्वेता डोबरियाल द्वारा वोट ऑफ थैंक्स दिया गया और सभी अतिथियों, फैकल्टी व छात्रों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, वाइस चेयर पर्शन डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह सर द्वारा सभी लैब टैक्निशियन को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की थी बात, बताई थी राज्य की दिक्कत केंद्र…

Uttarakhand

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पौड़ी में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, कोटद्वार में पिकअप से 35…

Uttarakhand

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए…

Uttarakhand

हरिद्वार : जनपद में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने एवं किसी भी समस्या…