Uttarakhand

देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान — विधायक सविता कपूर ने किया निरंजनपुर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

151
×

देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान — विधायक सविता कपूर ने किया निरंजनपुर आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

Share this article

देहरादून, 06 नवंबर 2025।
स्वस्थ उत्तराखंड – समृद्ध उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर ने बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का भव्य लोकार्पण किया।

विधायक सविता कपूर ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारत की प्राचीन धरोहर है, जो आज भी हर घर में स्वास्थ्य और जीवनशक्ति का आधार बनी हुई है।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने विधायक से अनुरोध किया कि वर्तमान में पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित किया जाए। विधायक सविता कपूर ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए पूर्ण आश्वासन दिया कि विभाग को इस दिशा में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि “सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।” उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्था और सजावट की भी सराहना की।

इस मौके पर पार्षद बबीता गुप्ता, अपर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सविता कोठियाल, अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल, कनिष्ठ अभियंता खेमराज, तथा शक्ति केंद्र संयोजक प्रमोद शुक्ला व सतीश साहनी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

चिकित्सालय की टीम में डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. सरोज उप्रेती, डॉ. हरदेव रावत, डॉ. एच.एम. त्रिपाठी, डॉ. हर्ष सिंह धामी, डॉ. भारती राजपूत, डॉ. राकेश जोशी, और डॉ. दीपांकर बिष्ट शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुगम तिवारी ने किया।

निरंजनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नई उम्मीदें जगाईं, बल्कि देहरादून में आयुष चिकित्सा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…