Uttarakhand

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक

24
×

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक

Share this article

​ज्योर्तिमठ। उत्तराखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शार्दुल थपलियाल ने स्वर्ण पदक (Gold Medal) और आयुष भट्ट ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनकी यूनिवर्सिटीज़ द्वारा दिए गए विशेष प्रोत्साहन और प्रायोजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड के स्कीइंग कोच विकेश डिमरी, विंटर गेम संगठन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल और सह सचिव अजय भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…