Uttarakhand

राज्य स्थापना रजत जयंती पर देहरादून में लगेगा उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा रोजगार मेला — 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के सुनहरे अवसर

429
×

राज्य स्थापना रजत जयंती पर देहरादून में लगेगा उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा रोजगार मेला — 40 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी के सुनहरे अवसर

Share this article

देहरादून, 29 अक्टूबर 2025 — उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर युवाओं के लिए खुशखबरी! कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा ‘‘कौशल एवं रोजगार महोत्सव–2025’’ के अंतर्गत आगामी 06 नवम्बर 2025 को आई.टी.आई. निरंजनपुर, देहरादून में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला राज्य के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने जा रहा है।

इस रोजगार मेले में 40 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस, सिक्योरिटी, मार्केटिंग, ऑटोमोबाइल एवं हेल्थकेयर सेक्टर की प्रमुख संस्थाएं शामिल होंगी। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध नौकरियों की जानकारी के लिए भी कई प्रतिष्ठित संस्थान भागीदारी करेंगे। 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, डी-फार्मा, बी-फार्मा तक के अभ्यर्थियों के लिए इस मेले में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। यह अवसर उन युवाओं के लिए विशेष है जो अपनी योग्यता के अनुरूप सही मंच की तलाश में हैं।

रोजगार मेले के साथ-साथ ‘‘कौशल एवं रोजगार महोत्सव’’ के दौरान कौशल विकास, उद्योग, पर्यटन जैसे विभागों द्वारा सेक्टोरल सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें सफल उद्यमी, विषय विशेषज्ञ और स्टार्टअप संस्थापक अपनी सफलता की कहानियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की दिशा में प्रेरित करेंगे।

जिन अभ्यर्थियों को इस रोजगार मेले में भाग लेना है, वे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विभागीय कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

यह मेला न केवल रोजगार बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार का एक बड़ा कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…