UttarakhandNational

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियों की गूंज — डीएम सविन बंसल की कोर टीम संग मैराथन बैठक, दिए सख्त निर्देश

840
×

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियों की गूंज — डीएम सविन बंसल की कोर टीम संग मैराथन बैठक, दिए सख्त निर्देश

Share this article

देहरादून, 31 अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड की राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह को लेकर देहरादून प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित प्रतिभाग को ध्यान में रखते हुए डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ अहम समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह देहरादून और समूचे जनपद के लिए गौरव का क्षण है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम बंसल ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा और आपात सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और मानक अनुरूप पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर स्थल निरीक्षण करते रहें और किसी भी स्थिति में अव्यवस्था या देरी न होने दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, और कुमकुम जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम बंसल ने कहा कि रजत जयंती समारोह राज्य के गौरव और विकास यात्रा का प्रतीक है, इसलिए इसकी तैयारियां राज्य की पहचान के अनुरूप भव्य और अनुशासित होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9…

Uttarakhand

“टिहरी लेक फेस्टिवल में प्रतिभा का मंच – मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता…