Uttarakhand

Uttrakhand की शिल्पी अरोड़ा बनीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री

60
×

Uttrakhand की शिल्पी अरोड़ा बनीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री

Share this article

देहरादून : गदरपुर की शिल्पी अरोड़ा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा यह दायित्व सौंपे जाने की खबर मिलते ही उत्तराखंड कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई।

शिल्पी अरोड़ा इससे पहले उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश सोशल मीडिया चेयरपर्सन, प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियाँ सफलतापूर्वक निभा चुकी हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि वे इस विश्वास के लिए अलका लांबा जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। साथ ही उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी वाड्रा जी एवं के. सी. वेणुगोपाल जी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन पर यह भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा…

Uttarakhand

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दौरान रविवार को नगला तराई…