Uttarakhand

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक

11
×

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक

Share this article

कोटद्वार : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में विकासखंड दुगड्डा स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोटद्वार में “वर्कशॉप ऑन फ्लैगशिप स्कीम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ सामान्यज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि प्रो कुलपति डॉ. प्रताप सिंह राणा ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वर्कशॉप (कार्याशाला) ऑन फ्लैगशिप स्कीम सरकार द्वारा शुरू की गयी महत्वपूर्ण योजनाएं है। जो देश के विेकास से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ये योजनाएं सामाज के विभिन्न वर्गाें के लिए बनायी गयी है जैसे आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि योजनाएं बनायी गयी है। और इनका उदेश्य उनके जीवन में सुधार लाना है। हमें इन योजनाओं के बारे में जागरूक रहना चाहिए उनका लाभ उठाना चाहिए ।

वर्कशॉप (कार्याशाला) ऑन फ्लैगशिप स्कीम कार्यक्रम मे आयोजित सामान्यज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित, द्वितीय स्थान महक नेगी तथा तृतीय स्थान तनिषा रावत, करन रावत ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका मेें सहायक अध्यापिका ज्योति नेगी रहीं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी उजिता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि कमल बहादुर, सोनम, आकांक्षा धुलिया, साक्षी धुलिया, शैलेश चमोली, गौतम, गौरव एवं दीया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के…

Uttarakhand

नरेंद्रनगर। Government College Narendra Nagar में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन इंडोर…