Uttarakhand

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

1
×

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

Share this article
लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय एकता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान तथा राष्ट्र के एकीकरण में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया।
 
तत्पश्चात विद्यालय की हेड गर्ल दिव्यांशी जुयाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
 
इस अवसर पर कक्षा छठी से नौवीं तथा कक्षा ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ‘रन फॉर यूनिटी’ में सहभागिता की। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सामूहिकता एवं सहयोग के महत्त्व का संदेश दिया गया।
 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी एकता एवं अखंडता में निहित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…