Uttarakhand

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना

1
×

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन, पौड़ी सूचना विभाग व पत्रकारों ने व्यक्त की संवेदना

Share this article

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक निधन के समाचार से पौड़ी गढ़वाल का प्रशासनिक व मीडिया जगत गहरे शोक में है। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के एक कुशल अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर जिला सूचना कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनपद के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी जी का अचानक निधन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पौड़ी गढ़वाल के पत्रकारो एवं सूचना कार्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…

Uttarakhand

कोटद्वार : मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बढ़ रहे वायरल संक्रमण के बीच…