Uttarakhand

8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि

8
×

8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि

Share this article
  • श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ाने पर हुई चर्चा

देहरादून। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति आस्था और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा के आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की रविवार, 22 नवंबर 2026 को टिहरी नगर के निकट बंगाली कोठी में आयोजित आम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय कथा का आयोजन आगामी वर्ष 8 से 10 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं को मिलेगा विस्तार

समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने बताया कि बैठक में कथा आयोजन की तैयारियों और स्वरूप को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देवभूमि की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना, आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करना तथा समाज में धार्मिक चेतना और एकजुटता को बढ़ावा देना है।

अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता का आह्वान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था को देखते हुए कथा आयोजन को व्यापक स्वरूप देने और अधिक से अधिक भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और सहभागिता की अपील की। बैठक में सामूहिक प्रयासों से कथा को भव्य रूप देने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

आम बैठक में शेखरानंद बिजल्वाण, लाखोराम बिजल्वाण, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, वैभव खण्डूडी, आशीष नौटियाल, रामप्रसाद नौटियाल, कुंदन लाल बिजल्वाण, मुनी नौटियाल, प्रीती नौटियाल, सरिता भट्ट, जगमोहन सजवाण, महेशचंद्र बिजल्वाण, महेश चंद्र गैरोला, सीताराम सिंह सजवाण, ओमप्रकाश बिजल्वाण, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारीलाल बिजल्वाण, एम.एस. सजवाण, मदन सिंह सजवाण और प्रशांत नौटियाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन…