Uttarakhand

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार

34
×

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 मई से बारिश और तेज हवाओं के आसार

Share this article

उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप, कहीं बादलों की आवाजाही और कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 8 मई से 10 मई तक मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 11 मई से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, तेज आंधी और बिजली कड़कने की संभावना बनी हुई है। 11 और 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।…

Uttarakhand

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये थे…

Uttarakhand

देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान…