Uttarakhand

रामपुर चुंगी में नाला सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाकर जलभराव रोकने की कवायद तेज

5
×

रामपुर चुंगी में नाला सफाई अभियान, अतिक्रमण हटाकर जलभराव रोकने की कवायद तेज

Share this article

रुड़की : मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने रामपुर चुंगी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बड़े नाले की सफाई कराई और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने अधिकारियों को जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा जलभराव के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट नगर निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ रामपुर चुंगी पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात से पहले सभी नालों और नालियों की समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत रामपुर के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रशासन एवं नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से नालों पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही बड़े नाले की व्यापक सफाई कराकर चुना छिड़काव भी कराया गया, जिससे स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को रोका जा सके।

अधिशासी अधिकारी रोहित पंवार ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा मानसून को देखते हुए नालों की सफाई के लिए विशेष तैयारी की गई है। नाला गैंग लगातार सफाई कार्य में जुटा हुआ है और अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक आयुक्त अमरजीत कौर, नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में…