Uttarakhand

सफाई कर्मियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें – भगवत प्रसाद मकवाना

7
×

सफाई कर्मियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें – भगवत प्रसाद मकवाना

Share this article

श्रीनगर : उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार को नगर निगम श्रीनगर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सफाई कर्मियों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र सफाई कर्मी तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने लंबे समय से कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण संबंधी शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सफाई कर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुसार वेतन, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विशेष शिविर आयोजित कर सफाई कर्मियों को ऋण, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त महर्षि वाल्मीकि चौक के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा भगवान वाल्मीकि मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा। बैठक में उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता…

Uttarakhand

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला…

Uttarakhand

देहरादून : राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ द्वारा सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में…

Uttarakhand

बागेश्वर : बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की…