Uttarakhand

देहरादून में अनियंत्रित सिटी बस का कहर, छह लोगों को कुचला!

3
×

देहरादून में अनियंत्रित सिटी बस का कहर, छह लोगों को कुचला!

Share this article

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिटी बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरुआत में कोई वाहन चालक तैयार नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस को राह चलते वाहनों को रुकवाकर घायलों को अस्पताल भेजना पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को वाहन चलाते समय अचानक दौरा पड़ गया था, जिसके कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने तहसील धनौल्टी अंतर्गत निर्माणाधीन धनौल्टी वाहन पार्किंग…

Uttarakhand

मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन पर्वतीय और…

Uttarakhand

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने कद्दूखाल स्थित मां सुरकंडा देवी मंदिर के…

Uttarakhand

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने कलालघाटी, कोटद्वार स्थित…

Uttarakhand

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 27 जून तक के लिए राज्य का मौसम पूर्वानुमान…