Uttarakhand

स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

55
×

स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share this article
  • योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए पदाधिकारियों ने नियमित अभ्यास का लिया संकल्प

कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति द्वारा अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर नियमित योग करने का संकल्प भी लिया।

स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति के सचिव आशीष रावत ने कहा योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव, चिंता और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग हमें मानसिक शांति, शारीरिक स्फूर्ति और आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाना भी है। हमें गर्व है कि समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक योग दिवस में भाग लिया। मेरा सभी नागरिकों से आग्रह है कि वे प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग को दें और अपने परिवार तथा समाज को भी योग के प्रति प्रेरित करें। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रमेश सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष विनोद रावत, सदस्य सतेन्द्र सिंह रावत, मंदीप सिंह, श्रवण सिंह, उजागर पुंडीर, नवीन नेगी, भाजपा नेत्री आशा बलूनी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…