Uttarakhand

उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच

3
×

उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच

Share this article

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में एक ओर सरकार विकास, पर्यटन और निवेश को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में सामने रख रही है, वहीं दूसरी ओर रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून-व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे मुद्दे राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में बने हुए हैं।

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आमद हुई है। सरकार इसे बेहतर प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विस्तार का परिणाम बता रही है। वहीं कर्णप्रयाग और नगरासू की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को लेकर भी चर्चा तेज हुई है।

रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे युवाओं के बीच प्रमुख चिंता बने हुए हैं। विपक्ष लगातार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को अपनी उपलब्धि बता रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विपक्ष सक्रिय है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं, डॉक्टरों की उपलब्धता और संसाधनों की कमी को लेकर समय-समय पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन का दावा कर रही है।

महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूहों, नंदा गौरा योजना और श्रमिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार सामाजिक क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।

राजनीतिक दृष्टि से भी प्रदेश में गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जा रही है, जबकि कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बना रही है। आम आदमी पार्टी भी संगठन विस्तार और नए नेतृत्व के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी है, वहीं उक्रांद भी मूल निवास, भू-कानून, स्थाई राजधानी के मुद्दों के साथ जनता के बीच अपनी पेठ बनाने का प्रयास कर रही है

कुल मिलाकर उत्तराखंड में विकास और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दे समानांतर रूप से चर्चा में हैं। आने वाले समय में सरकार की नीतियों, विपक्ष की रणनीति और जनता की अपेक्षाओं के बीच प्रदेश की राजनीति और विकास की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड की आर्थिकी की आधार, चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा, जून के चौथे…

Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में वाह्य एवं आन्तरिक मार्गाे…

Uttarakhand

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कार्यप्रणाली पर…

Uttarakhand

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और नियमों के विपरीत विकसित की…