Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

42
×

अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Share this article

पाबौ/पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत शुक्रवार को चौकी पाबौ पुलिस ने बाजार क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, टैक्सी चालकों और व्यापारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

चौकी प्रभारी पाबौ उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाबौ बाजार एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। पुलिस ने युवाओं और आमजन से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान भारत सरकार की नेशनल टोल फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन 14446 तथा ड्रग्स शिकायत एवं सहायता नंबर 9412029536 की जानकारी भी लोगों को दी गई। पुलिस ने बताया कि इन माध्यमों से नशे से पीड़ित लोगों को परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

लाउड हेलर और रेडियो के माध्यम से भी किया जागरूक

पुलिस टीम ने राजकीय वाहन में लगे लाउड हेलर के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया। साथ ही पौड़ी पुलिस की ओर से स्थानीय रेडियो चैनल पर प्रसारित नशा विरोधी ऑडियो संदेश का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

अभियान में चौकी प्रभारी पाबौ उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला एवं मुख्य आरक्षी अनुज कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…

Uttarakhand

कोटद्वार : मौसम में बदलाव के साथ क्षेत्र में बढ़ रहे वायरल संक्रमण के बीच…