Uttarakhand

टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज

49
×

टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज

Share this article

टिहरी : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज 28 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बौराड़ी (नई टिहरी) में अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश भट्ट, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चन्द्र प्रकाश भट्ट सहित जिला चिकित्सालय की एएनएम, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand

अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान धामी सरकार के विजन को…

Uttarakhand

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को बेहतर खेल…

Uttarakhand

पौड़ी : जनपद नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के असमय एवं आकस्मिक…

Uttarakhand

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के पास कथित…

Uttarakhand

‘Plant Today, Breathe Tomorrow’ थीम पर कार्यक्रम, नशे से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने…